छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने कहा, स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए
Shantanu Roy
8 July 2026 7:11 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पदमिनी भोई ने बुधवार को सरिया पहुंचकर वहां बन रहे लाखों रुपए के हायर सेकेंडरी स्कूल बिल्डिंग एवं कन्या हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल भवन के प्रत्येक कक्षा का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ठेकेदारों एवं स्कूल प्रशासन की उपस्थिति में बारीकी से निरीक्षण किया। जहां ठेकेदार एवं इंजीनियर के कार्य में कमी को देखकर कलेक्टर ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, स्कूल, हॉस्टल निर्माण में गुणवत्ता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। यदि आपके घर ऐसा काम हुआ होता तो आप किया करते। इसी तरह कलेक्टर ने कन्या हॉस्टल भवन का निरीक्षण किया। यहां पर भी बहुत सारी खामियां पाए जाने पर ठेकेदार और हॉस्टल विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई।
विदित हो कि नगर पंचायत सरिया में वित्त मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओपी चौधरी के द्वारा यहां के वर्षों पुरानी मांग एवं कल्पना के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने नगर पंचायत सरिया सीएमओ को मौके पर ही निर्देश दिए कि नगर पंचायत सरिया में जितने भी विकास निर्माण कार्य हो रहा हैं सभी निर्माण कार्यों में ठेकेदारों और संबंधित इंजीनियरों को तलब करने का निर्देश दिया है। इसके लिए तैयारी प्रारंभ हो गई है। निश्चित ही कलेक्टर के सरिया दौरा को लेकर ठेकेदारों और इंजीनियरों में हड़कंप मचा है। कलेक्टर पदमिनी भोई ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, घटिया निर्माण करने वाले एजेंसियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हायर सेकेंडरी स्कूल सरिया का नवीन भवन का भूमिपूजन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया था।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





