छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल
Shantanu Roy
16 July 2026 8:14 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय सेवक के असामयिक निधन के उपरांत उनके आश्रित परिवार को आर्थिक संबल एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए पात्र हितग्राही को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। कलेक्टर नम्रता जैन ने स्वर्गीय शासकीय सेवक के आश्रित के रूप में पात्रता के आधार पर गीतिका नाग को सहायक ग्रेड-03 के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिला स्तरीय अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा एवं शासन के प्रावधानों के अनुरूप गीतिका नाग की नियुक्ति कार्यालय तहसीलदार, कोहकामेटा में सहायक ग्रेड-03 के पद पर की गई है।
नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कलेक्टर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य शासकीय सेवक के निधन के पश्चात उनके आश्रित परिवार को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका से जोड़ना है। शासन की यह व्यवस्था परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करती है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





