छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिया सड़क बनाने का वादा, खुशी से झूमे यहां के ग्रामीण

Nil dhankar
20 Aug 2023 1:23 PM IST
कलेक्टर ने दिया सड़क बनाने का वादा, खुशी से झूमे यहां के ग्रामीण
x
छग

बस्तर। बस्तर संभाग के तीन जिलों की सरहद पर बसे एक गांव के ग्रामीणों ने पहली बार कलेक्टर को देखा है। बीहड़ों में बसे इस गांव तक पहुंचने पक्की सड़क नहीं है। कच्ची सड़क है जिसे भी नक्सलियों ने जगह-जगह से काट दिया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. समेत अन्य अफसर दंतेवाड़ा के रास्ते बस्तर जिले के कलेपाल गांव पहुंचे। पहले बाइक और फिर करीब 5 किमी का पैदल सफर तय करना पड़ा। हालांकि, लौटते वक्त गांव वालों को सड़क बनाने का वादा किया।

दरअसल, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा इन 3 जिलों की सरहद पर कलेपाल गांव बसा हुआ है। यह गांव भले ही बस्तर जिले का है लेकिन गांव के ग्रामीण दंतेवाड़ा जिले पर निर्भर हैं। जगदलपुर से करीब 60 किमी दूर दंतेवाड़ा के कटेकल्याण और यहं से 10 किमी आगे बाइक और फिर पैदल सफर तय कर पहुंचा जा सकता है। बताया जाता है कि यहां नक्सलियों का भी मूवमेंट लगातार रहता है। यही वजह है कि, साल 2018 में हुए विधानभा चुनाव में सिर्फ 5 फीसदी मतदान ही हुए।

कलेपाल में करीब 400 मतदाता हैं। जिनमें जनप्रतिनिधियों के प्रति थोड़ी नाराजगी भी है। गांव वालों का कहना है कि, उनकी समस्या सुनने कोई नहीं आता है। इसलिए मतदान करने पीछे हटते हैं।

Next Story