छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय में पौधारोपण

Shantanu Roy
12 Dec 2022 9:24 PM IST
कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय में पौधारोपण
x
छग
बेमेतरा। कलेक्टर शुक्ला ने आज सोमवार को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट) परिसर बेमेतरा में चंपा के पौधे का रोपण किये। जिलाधीश ने कहा कि पौधारोपण का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर प्रतिकूल प्रभावों से वातावरण को सुरक्षित करना है। कलेक्टर ने अधिकारियों/कर्मचारियों व आम नागरिकों से पौधारोपण करने।
उसका संरक्षण करने की अपील किए हैं। सहायक संचालक उद्यानिकी हितेन्द्र मेश्राम ने बताया कि सम्पूर्ण कलेक्टोरेट परिसर में चंपा, कोनोकार्पस, गुलमोहर, टीकोमा आदि मिश्रित प्रजाति के 100 नग पौधे लगाये जा रहे हैं। इस दौरान शासकीय उद्यान रोपणी अधीक्षक पड़कीडीह शिशिर ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थि थे।
Next Story