
x
छग
Dhamtari. धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी प्रवास के दौरान बाजार कुर्रीडीह में निर्माणाधीन 50 सीटर कमार बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में बनाए जा रहे कक्षों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा, यानी नवंबर माह के अंत तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गांव की सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर से भेंटकर अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने देवगुड़ी निर्माण, गांव की सीमा में सीसी नाली निर्माण एवं कुकरेल-कुर्रीडीह मार्ग निर्माण की मांग रखी। कलेक्टर ने उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों को देवगुड़ी और सीसी नाली निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने गांव में धान खरीदी केंद्र और वनधन विकास केंद्र से संबंधित जानकारी भी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू सहित निर्माण एजेंसी का अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





