छत्तीसगढ़
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्या, निराकरण करने का दिलाया भरोसा
Shantanu Roy
17 Nov 2025 11:10 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज जनदर्शन में अभिमन्यु बघेल, प्रियंका बघेल, मनीष बघेल ग्राम माहका द्वारा बेजा कब्जा हटाने, चैनसिंह भोयर लाटापारा द्वारा पीड़ित क्षति पुर्ति राशि प्राप्त नहीं होने के कारण, सरपंच ग्राम पंचायत गंराजी द्वारा सी.सी. रोड निर्माण कार्य सह पुल निर्माण कार्य मांग, बामदेव देवांगन बुधवारी बाजार द्वारा तहसीलदार द्वारा पारित आदेश होने के बावजूद कब्जा न दिलाने, समस्त ग्रामवासी ग्राम डुमरतराई द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रिय राजमार्ग वार्ड क्रमांक 15 डुमरतराई से कुम्हार पारा वार्ड क्रमांक 13 तक, सोनी सोनाय ग्राम रेमावण्ड द्वारा मुआवजा दिलाने, समस्त ग्रामवासी ग्राम इरपानार ग्राम पंचायत मुरनार द्वारा नियद नेल्लानार योजनांतर्गत रोड दो बोर खनन्, सोलर प्लेट, बिजली तार लगाने स्कुल की मांग पत्र प्रस्तुत करने, सीमा सुराना ग्राम नारायणपुर द्वारा परिवारिक जमीन विवाद के चलते जीवन यापन, अंजली कांगे द्वारा 20वीं नेशनल चैंपियनशिप और फेडरेशन कप 2025 में नारायणपुर का प्रतिनिधि करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने, हेमलता जैन द्वारा स्वामित्व की भूमि में जबरन कब्जा कर कार्य हेतु उपयोग किए जाने, नाली निर्माण किए जाने के विरूद्ध शिकायत, सरपंच ग्राम पंचातय माहका द्वारा ग्राम पंचायत माहका में स्थित तालाब का सौद्धर्यीकरण, जिला अध्यक्ष कोसासेन गाडा गंधर्व समाज द्वारा जिला मुख्यालय मे सामजिक भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन कटाने, सरपंच ग्राम पंचायत सोनपुर द्वारा ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल हटाने, नवीन हैण्डपंप लगवाने आवेदन, समस्त ग्रामवासी ग्राम कानागांव द्वारा ग्राम कानागांव का भूमि सीमांकन करवाने, समस्त ग्रामवासी डुटा द्वारा विरान ग्राम डुटा प.ह.नं. 25 राजस्व ग्राम में परिवर्तन कर पट्टा प्रदाय करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम डुटा द्वारा विरान ग्राम डुटा ग्राम पंचायत करमरी में सड़क निर्माण हेतु, ममता गोटा बी.एस.सी. नर्सिंग द्वारा छात्रवृत्ती की मांग हेतु, भारतीय किसान संघ द्वारा धान खरीदी के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत गोटाजम्हरी द्वारा बिजली ट्रांसफार्म खराब होने, प्राथमिक शाला भवन में हेण्डपंप खनन, रमशीला नाग पार्षइ वार्ड क्रमांक आश्रम वार्ड नगरपालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 11 में विभिन्न निर्माण कार्य की स्वीकृति, वार्ड क्रमांक 3 जर्जर प्राईमरी स्कूल भवन तोड़ने, वार्ड क्रमांक 3 में विभिन्न निर्माण कार्य की स्वीकृति करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में 24 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





