छत्तीसगढ़
गणतंत्र दिवस के गरिमामयी आयोजन को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश
Shantanu Roy
20 Jan 2026 11:52 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। कलेक्टर नुपूर राशि ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी ढंग से आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं झांकी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया। बैठक में प्रमुख रूप से धान खरीदी कार्य के प्रगति और उठाव की कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा की और कहा कि पंजीकृत किसान धान बेचने से छुट न पाए। साथ ही धान उठाव की प्रगति की जानकारी ली और उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़िकरण और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपार आईडी निर्माण कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित बीईओ को कार्यों में प्रगति लाने और दायित्वों का निर्वहन गंभीरता के साथ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लखपति दीदी पहल के प्रगति की जानकारी ली और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान, वयवंदन योजना, जनमन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीएफओ कोण्डागांव चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





