छत्तीसगढ़

दिव्यांगजनों को शिक्षा से जुड़ने, सशक्त और स्वावलम्बी बनने कलेक्टर ने किया प्रेरित

Nil dhankar
3 Dec 2024 4:25 PM IST
दिव्यांगजनों को शिक्षा से जुड़ने, सशक्त और स्वावलम्बी बनने कलेक्टर ने किया प्रेरित
x

धमतरी। दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस दौरान दिव्यांगों के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ बनाना तथा जीवन के हर पहलू में दिव्यांगजनों के एकत्रिकरण से प्राप्त होने वाले लाभ को बताया जाता है। इस वर्ष का विषय है “एक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए दिव्यांग व्यक्तियों के नेतृत्व को बढ़ावा देना“।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में जिले के पांच दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को सुश्री के.शारदा और प्रीति शांडिल्य द्वारा मुद्रित (दिव्यांगता चुनौतियों से अवसर तक) पुस्तक के ब्रेल संस्करण को वितरित किया। इनमें बीआरपी कुरूद सुश्री बसंती साहू, सहायक शिक्षक कोलियारी श्रीमती चित्ररेखा ध्रुव, शिक्षिका एकजेक्ट फाउंडेशन श्रीमती रेवती साहू, विद्यार्थी केशनाथ ध्रुव और कु लोकेश्वरी ठाकुर शामिल है।

इस मौके पर कलेक्टर गांधी ने दिव्यांगजनों को शिक्षा से जुड़ने, उन्हें सशक्त व स्वावलंबी बनने हेतु प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षिका के. शारदा, प्रीति शांडिल्य व अभिनव मिश्रा के लेखन कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय और राजीव गांधी शिक्षा मिशन का अमला उपस्थित रहा।

Next Story