छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
21 May 2025 10:29 PM IST

x
छग
Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में निर्माण एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज सुबह राजनांदगांव शहर में गौरी नगर एवं चिखली में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से निर्माणाधीन रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सब इंजीनियर ने बताया कि बारिश के बाद एक माह में अंडरब्रिज का कार्य पूर्ण हो जाएगा। कलेक्टर ने मोतीपुर में अंडरब्रिज के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण का भी अवलोकन किया और सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, सब इंजीनियर रेलवे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारchhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





