
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। जिला प्रशासन बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में जिले के सभी विकासखंडों में 10 दिवसीय तकनीकी उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ne शनिवार को शासकीय हाई स्कूल कुसमी के समर कैम्प का अवलोकन किया।उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी और रूचि अनुसार व्यहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे मनोयोग एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सीखने की प्रक्रिया को निरंतर बनाए रखने कहा।
समर कैम्प में बच्चों को आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से परिचित कराया जा रहा हैं।कार्यक्रम के प्रथम दिवस जिलेभर से लगभग 400 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की गई। विद्यार्थियों में आधुनिक तकनीकों को सीखने एवं समझने के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन संचालन, रोबोटिक्स मॉडल निर्माण, 3D प्रिंटिंग की प्रक्रिया, बेसिक कोडिंग एवं AI आधारित तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम केसंचालन हेतु प्रत्येक विकासखंड में दो-दो प्रशिक्षकों (ट्रेनर्स) की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही विज्ञान गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक विकासखंड में जिला विज्ञान क्लब के दो-दो सदस्यों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
यह उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकासखंडों के चयनित विद्यालयों में 16 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यालयों में शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नयापारा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, गुड़ेलिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोटियाडीह तथाशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भटभेरा शामिल हैं। इस दौरान सी ई ओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, सहायक संचालक परियोजना के.एस. मरावी, डीएमसी नरेंद्र वर्मा, जिला विज्ञान क्लब अध्यक्ष कौशिक मुनी त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





