छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बसदई के अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
30 July 2026 10:13 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील द्वारा आज ग्राम पंचायत बसदई स्थित जनपद पंचायत कार्यालय, ग्रामीण सचिवालय एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में संचालित नागरिक सुविधाओं, वित्तीय समावेशन सेवाओं एवं सीएससी की सेवाओं की जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जमील ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणजन को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय-निवास-जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ सुगमता से मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सीएससी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर बल दिया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सेवाओं को सुलभ बनाया जाए, जिससे ग्रामीणजनों को अपने आवश्यक कार्यों हेतु शहर तक न जाना पड़े और उन्हें गांव में ही समस्त शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





