छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने स्कूलपारा मारजूम में केले की उन्नत खेती का किया अवलोकन
Shantanu Roy
9 July 2026 9:14 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के दूरस्थ ग्राम स्कूलपारा मारजूम के प्रगतिशील किसान जुगल नाग के खेत का निरीक्षण किया।ज्ञातव्य है कि जुगल नाग द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि में बड़े पैमाने पर केले की खेती की जा रही है, जिसे देखकर कलेक्टर ने उनकी मेहनत, नवाचार और आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ फलोत्पादन जैसी लाभकारी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान जुगल नाग ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती को ही आजीविका का माध्यम बनाया। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से केले की खेती शुरू की, जिसका आज उन्हें अच्छा लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केले की खेती से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग डेढ़ लाख रुपये की आय प्राप्त होती है। उनके खेत में तैयार होने वाले केले की बिक्री मुख्य रूप से कटेकल्याण बाजार सहित आसपास के अन्य बाजारों में की जाती है, जिससे उन्हें नियमित आय का स्रोत मिला है।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जुगल नाग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे भी आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जुगल नाग जैसे प्रगतिशील किसान अन्य किसानों के लिए प्रेरणा हैं। यदि किसान परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी एवं नकदी फसलों को अपनाएं तो कम भूमि में भी बेहतर उत्पादन और अधिक आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी ऐसे किसानों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि जिले में फलोत्पादन और आयवर्धक कृषि को और अधिक बढ़ावा मिल सके। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ आशीष डे, तहसीलदार आशा मौर्य सहित फील्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





