छत्तीसगढ़
कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण कर कलेक्टर ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
jantaserishta.com
15 Aug 2026 12:20 PM IST

x
रायपुर: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और खुशी का अवसर है। आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ और देशवासियों को स्वतंत्र वातावरण में जीवन जीने का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने की प्रेरणा देता है, जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत मिला।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि शासन ने हमें जो दायित्व सौंपे हैं, उनका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से निर्वहन करेंगे। आमजन की सेवा और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन सहित वरिष्ठ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Delete Edit





jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





