छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, दिए अहम निर्देश
Shantanu Roy
3 July 2026 6:17 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिकवेंद्र जाटवर, जिले के सभी परियोजना अधिकारी तथा सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण आहार (टीएचआर) का नियमित वितरण, पात्र हितग्राहियों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने तथा सभी वितरण व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण वाटिकाओं के विकास, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा एनआरसी में शत-प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार हेतु एनआरसी भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी पात्र हितग्राही का नाम छूटना नहीं चाहिए। समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले दो सेक्टर पर्यवेक्षकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





