जिले में औद्योगिक विकास और निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ कलेक्टर ने की बैठक

धमतरी: कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने धमतरी से विभिन्न उत्पादों का निर्यात बढ़ाने और जिले में औद्योगिक विकास के लिए उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में धमतरी से सुगंधित चावल, लाख और लघु वनोपजों का देश के दूसरे राज्यों में व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात तेज करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर मिश्रा ने इसके लिए उद्योगपतियों के साथ समन्वित प्रयास पर जोर दिया और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री सुरेन्दपुरी गोस्वामी की मौजूदगी में विस्तृत रणनीति और कार्ययोजना तैयार कर काम करने पर सहमति बनी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





