छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने वाटर कंजरवेशन को लेकर ली बैठक

Shantanu Roy
28 April 2025 7:47 PM IST
कलेक्टर ने वाटर कंजरवेशन को लेकर ली बैठक
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में वाटर कंजरवेशन को लेकर क्रेडाई बिल्डर्स के साथ बैठक की। कलेक्टर ने कहा कि जल अमूल्य होता है। इस समय विशेषकर राजधानी में जल संरक्षण किए जाने की आवश्यकता है। जल संरक्षित करेंगे तो जल स्तर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्षा के जल को व्यर्थ बहने से रोकना चाहिए और इसे बचाए जाने के उपाय करने होंगे। बैठक में क्रेडाई बिल्डर्स के सदस्यों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने सहमति जताई। साथ ही यह तय किया गया कि शहर में बिल्डर्स की संस्था क्रेडाई के द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में पिट बनाए जाएंगे।


जिसमे वर्षा के जल को संचय किया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा जहां जल का ठहराव होता रहा है। जल संचित होने से यह हमारे भू-जल स्तर को बढानें में सहयोग मिलेगा। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जो पुराने वाटर कंजरवेशन के निए पिट बनाए गए हैं उसकी साफ-सफाई की जाए। उन्होंने शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। बैठक में साफ-सफाई के दौरान निकाले गए पॉलिथीन के पुनः उपयोग करने पर भी विचार किया गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, क्रेडाई के सचिव अभिषेक बछावत सहित अन्य अधिकारीगण, क्रेडाई के सदस्य उपस्थित थे।
Next Story