छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, आज 73 आवेदन प्राप्त
Shantanu Roy
23 Jun 2025 11:15 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना। जनदर्शन में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में तहसील शिवरीनारायण के ग्राम कुकदा निवासी नोनीबाई ने गैस कनेक्शन प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। खाद्य अधिकारी को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। तहसील चांपा के ग्राम सिवनी (च) निवासी गेंदराम राठौर ने नामांतरण पंजी, बी-1 और ऋण पुस्तिका में खसरा नंबर में त्रुटि सुधार हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर ने एसडीएम चांपा को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में पीएम आवास योजना, आर्थिक सहायता, शासकीय तालाब को 10 वर्षीय पट्टा दिलाने, पेंशन संबंधी, अतिक्रमण हटाने, नामांतरण, विधवा पेंशन, ऋण प्रदाय, पट्टा दिलाने सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





