छत्तीसगढ़
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन हुए प्राप्त
Shantanu Roy
30 Jun 2026 11:54 PM IST

x
छग
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। आज जनदर्शन में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी तिहारुराम द्वारा फौती दर्ज करवाने, ग्राम जावलपुर निवासी तारकेश्वर तिवारी विवादित संपत्ति पर स्थगन दिलवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम चेऊडीह निवासी मंदाकिनी खुटे द्वारा राशनकार्ड से संबंधित, ग्राम तनौद निवासी रोहित कुमार पटेल द्वारा नामांकन, बटांकन एवं राजस्व अभिलेखों की जांच करवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के भाटापारा निवासी राजलक्ष्मी घृतलहरे द्वारा राजस्व रिकॉर्ड सुधरवाने, जांजगीर के भाटापारा निवासी फिरनलाल सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





