छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने की धान की कटाई, खेत में अफसर को पाकर गदगद हुए किसान

Nil dhankar
12 Nov 2024 4:08 PM IST
कलेक्टर ने की धान की कटाई, खेत में अफसर को पाकर गदगद हुए किसान
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में पटवारियों ने गिरदावरी सत्यापन में लापरवाही बरती तो कलेक्टर अवनीश शरण खुद खेतों में पहुंच गए। इस दौरान महिला किसान को धान काटते देखकर कलेक्टर हाथ में हसिया लेकर खुद धान काटने लग गए।

इस दौरान उन्होंने गिरदावरी का सत्यापन किया। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्रों का भी निरीक्षण कर धान खरीदी का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को धान बेचने के लिए न्योता भी दिया।

दरअसल, राज्य शासन ने प्रदेश भर के ग्रामीण इलाकों में गिरदावरी सत्यापन का कार्य करने के निर्देश दिए है। बिलासपुर जिले में गिरदावरी कार्य में पटवारियों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटवारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सत्यापन करने के बजाए दफ्तर में बैठकर ही गिरदावरी कर दिया है। मामला सामने आने के पर कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले 71 पटवारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने जांच में विसंगति पाए जाने पर नोटिस दिए हैं। सभी पटवारियों को दो दिनों में जवाब देने कहा गया है।

Next Story