छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने जिले में खाद एवं बीज की मांग अनुसार आपूर्ति के दिए निर्देश
Shantanu Roy
24 Jun 2025 12:09 AM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में खाद्य एवं सम्बद्ध विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में खरीफ फसलों के लिए आवश्यक खाद एवं बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में एनपीके, डीएपी, यूरिया, सुपर फास्फेट आदि के संग्रहण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रत्येक किसान को मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में हाइब्रिड अनुत्पादक या नकली बीजों को लेकर सतर्क रहते हुए किसानों द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत उसकी जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक साख समितियों की नियमानुसार 30 जून तक ऑडिट पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिले में रिक्त सहकारिता विस्तार अधिकारियों के पदों के लिए राज्य शासन को मांग भेजने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने मिलर्स द्वारा धान उठाव, माइक्रो एटीएम, अपेक्स बैंक द्वारा केसीसी निर्माण आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी पीडीएस केंद्रों के माध्यम से तीन माह का चावल नियमानुसार एकमुश्त वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि 3 माह का राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो संबंधित केंद्र संचालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राशन कार्ड से मृत व्यक्तियों का नाम विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को जिले के नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एलपीजी के अतिरिक्त अन्य परंपरागत ईंधनों के प्रयोग को रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी दुकान, होटल एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का उपयोग को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सहकारी समितियों की ऑनलाइन ऑडिट में विलंब को देखते हुए 30 जून तक ऑडिट ना पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारी- कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनितेश अंकित, जिला खाद्य अधिकारी आशीष कुमार चतुर्वेदी सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, नान, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





