छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
1 Feb 2023 11:17 PM IST

x
छग
बालोद। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेड कार्यालय दल्लीराजहरा का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व पंजी, स्टाम्प पेपर, न्यायालय कक्ष का अवलोकन कर बंटवारा नामांतरण आदि प्रकरणों के निकारण की स्थिति की जानकारी ली। शर्मा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास को राजस्व प्रकरण का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेड कार्यालय में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा आगन्तुकों एवं पक्षकारों के लिए बैठक एवं शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित वकीलों से भी कलेक्टर ने चर्चा की और मांगों एवं सुझावों को सुना। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश ठाकुर मौजूद थे।
Tagsछग खबरछग न्यूज़छग की बड़ी खबरchhag newschhag's big newsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





