छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने बस्तर हेरिटेज मैराथन के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Shantanu Roy
19 March 2026 11:20 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के कुशल मार्गदर्शन में आज लाइवलीहुड कॉलेज कारली से बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रचार रथ दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, बचेली, किरंदुल, गीदम एवं बारसुर क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जगदलपुर में आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा। यह प्रचार अभियान 22 मार्च 2026 तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत गीदम अध्यक्ष शकुंतला भास्कर, जनपद पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत गीदम उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा, उप पुलिस अधीक्षक नसीर सिद्दीकी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गीदम बलराम ध्रुव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जिले से मैराथन में भाग लेने वाले धावकों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील की। सहायक खेल अधिकारी प्रदीप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मैराथन हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी अपने मोबाइल के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट https://www.bastarheritage.run पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





