छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने चौपाल में ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिये किया प्रोत्साहित
jantaserishta.com
11 April 2026 12:32 PM IST

x
किसानो को स्वामित्व कार्ड का किया वितरण.
बलौदाबाजार: भाटापारा तहसील अंतर्गत विभिन्न ग्रामो का दौरा अंतर्गत कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ग्राम खैरी (आर) में मिडिल स्कूल के प्रार्थना शेड में चौपाल लगाई। उन्होंने उपस्थित जल संचय वाहिनी, समूह क़ी महिलाएं एवं ग्रामीणों को वर्षा जल संचय हेतु जिले में चलाए जा रहे मोर गांव, मोर पानी अभियान क़ी जानकारी देते हुए जल संरक्षण के लिये प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण क़ी शपथ भी दिलाई।
कलेक्टर शर्मा ने कहा कि भूमिगत जल का लगातार दोहन से जल स्तर कम होते जा रहा है. जल स्तर को बनाए रखने के लिए वाटर रिचार्ज जरुरी है। वर्षा का पानी बहकर व्यर्थ नहीं होने देना है. इसके लिये घर, मोहल्ले गांव में पानी को संरक्षित करना है। घर क़ी छत से पानी को बचाने के लिये वाटर हार्वेस्टिंग य सोखता गड्ढा बनाएं, मोहल्ले में ढलान क्षेत्र के किनारे भी सोखता गड्ढा बना सकते हैं। उन्होंने खेत में भी पानी को संरक्षित करने के लिये कुल जमीन के 5 प्रतिशत भाग में एक डबरी निर्माण करने कहा ताकि वर्षा का जल उसमें संचित रहे और वाटर रिचार्ज होता रहे।उन्होंने खेत में डबरी निर्माण के लिये आवश्यक जानकारी और प्रक्रिया के लिये पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को गांव में किसानों को जानकारी देने कहा।
कलेक्टर ने ग्रीष्मकालीन धान क़ी खेती के बदले कम पानी खपत वाले फसल दलहन- तिलहन, सरसो क़ी खेती पर जोर देते हुए इसे लाभदायक भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल विविधकरण अपनाना चाहिए, इससे अधिक फायदा मिलता है। इस दौरान उन्होंने गांव के पीडीएस दुकान में खाद्यन्न सामग्री क़ी उपलब्धता, नियमित समय पर खुलने, आंगनबड़ी केन्द्र व स्कूल के बारे में पूछ ताछ क़ी। इस दौरान लगभग 10 किसानों को स्वामित्व कार्ड का वितरण भी किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम श्यामा पटेल अन्य अधिकारी, जल संचय वाहिनी,समूह क़ी महिलाएं व ग्रामवासी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





