छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने किया विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
23 Jun 2025 11:19 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षण व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शासकीय पाॅलिटेक्नीक काॅलेज एवं आईटीआई संस्थान में भवन की स्थिति सहित लैब एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। नए सत्र एवं वर्तमान सत्र में प्रवेशित सीटों की जानकारी ली। वहीं एजुकेशन सिटी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में दर्ज बच्चे, उपलब्ध सीटों का अवलोकन करते हुए सभी रिक्त सीटों में प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नर्सिंग काॅलेज के अस्थाई रूप से संचालन हेतु भवन का भी चयन किया गया। वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में एस्ट्रोनामी लैब का अवलोकन कर संबंधित शिक्षकों को लैब के माध्यम से बच्चों को खगोलीय घटना सहित विज्ञान के बारे में लैब में उपलब्ध उपकरणों का समुचित उपयोग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा लैब के विभिन्न उपकरणों का प्रयोग करते हुए, खगोलीय घटना, उल्का पिंड, घुमकेतु, चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण सहित ग्रहों के आरोही, अवरोही क्रम, उनके द्रव्यमान ग्रहों की वस्तु स्थिति, टेलिस्कोप के माध्यम से ग्रहों को देखने सैटेलाईट, ज्वालामुखी, भूकंप, ऋतु परिवर्तन सहित विभिन्न खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी दी कि किस प्रकार से बच्चों में विज्ञान की समझ विकसित कर सकते हैं। वहीं मानव शरीर के विभिन्न अंगो के कार्य एवं हार्मोन्स के बारे में बताया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा ने शिक्षकों को समझाइस देते हुऐ कहा कि स्वयं प्रयोग करें एवं विषय वस्तु का पर्याप्त अभ्यास कर लैब में बच्चों को गतिविधियां कराए और उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि बच्चे खेल-खेल में रूचि लेते हुऐ विज्ञान को सुगमतापूर्वक समझ सके। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार एवं जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





