छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने मचान्दुर धान उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
Shantanu Roy
24 Dec 2025 8:54 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बुधवार को धान उपार्जन केन्द्र मचान्दुर का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदी प्रक्रिया और पंजी संधारण की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान के स्टेग, प्रत्येक स्टेग में बोरों की संख्या, अब तक खरीदी गई धान की मात्रा और उठाव की स्थिति के साथ-साथ किसानों की टोकन व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने पाया कि वाहन एन्ट्री पंजी और अन्य आवश्यक पंजीयनों का संधारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण उन्होंने समिति प्रबंधक को फटकार लगाई। उन्होंने धान पंजीयनों का व्यवस्थित और नियमित संधारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम हरवंश सिंह मिरी और तहसीलदार काश्मा यदु भी निरीक्षण में उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को सुविधा के साथ धान की खरीदी और भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपार्जन केन्द्र मचान्दुर में अब तक कुल 29,139.60 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। इसमें मोटा धान की मात्रा 15,061.60 क्विंटल, पतला धान 2,055.20 क्विंटल और सरोना धान 12,322.80 क्विंटल शामिल हैं। खरीदे गए धान की कुल लागत राशि 6 करोड़ 90 लाख 72 हजार 816 रुपये है।
जिसमें किसानों को अब तक 4 करोड़ 70 लाख 9 हजार 595 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी से 617 किसानों को लाभान्वित किया गया है। कलेक्टर ने यह भी देखा कि उपार्जन केन्द्र से मिलर्स द्वारा अब तक 11,000 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान उठाव की प्रक्रिया को तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी रखा जाए। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि धान उपार्जन प्रक्रिया में पंजीयनों और भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहकर किसानों के हितों की रक्षा करने और खरीदी केंद्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देशित किया।
Tagsमचान्दुर धान उपार्जन केन्द्रकलेक्टर अभिजीत सिंहदुर्ग समाचारधान खरीदीकिसानों का भुगतानधान उठावएसडीएम हरवंश सिंह मिरीतहसीलदार काश्मा यदुछत्तीसगढ़ कृषि समाचारउपार्जन निरीक्षणMachandur Paddy Procurement CentreCollector Abhijeet SinghDurg NewsPaddy PurchasePayment to FarmersPaddy LiftingSDM Harvansh Singh MiriTehsildar Kashma YadavChhattisgarh Agriculture NewsProcurement Inspectionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





