छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने घरघोड़ा और धरमजयगढ़ में धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
19 Dec 2025 6:41 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुचारु, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धरमजयगढ़ विकासखंड के कटाईपाली-सी एवं घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम टेंडा नवापारा में संचालित धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने पहुंचे किसानों से सीधे संवाद किया और उनसे धान खरीदी के दौरान मिल रही सुविधाओं, टोकन व्यवस्था, तौल प्रक्रिया तथा भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। किसानों ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को कलेक्टर के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसानों की सुविधा और हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और धान उपार्जन केंद्रों पर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी नीति के तहत की जा रही व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने तौल कांटों की स्थिति, नमी मापक यंत्रों की कार्यक्षमता, बारदाना की उपलब्धता, धान के उठाव की प्रगति, भुगतान की समय-सीमा तथा केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुव्यवस्थित और किसानों के अनुकूल होनी चाहिए। धरमजयगढ़ विकासखंड के कटाईपाली-सी उपार्जन केंद्र की जानकारी लेते हुए कलेक्टर को बताया गया कि यहां कुल 657 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 238 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। केंद्र में कुल 13,332.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसमें से 4,359.82 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि 8,972.974 क्विंटल धान का उठाव शेष है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष धान के उठाव में तेजी लाई जाए, ताकि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ और किसानों को प्रतीक्षा की समस्या न हो।
इसी तरह घरघोड़ा विकासखंड के टेंडा नवापारा उपार्जन केंद्र की स्थिति की भी समीक्षा की गई। यहां कुल 1,034 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 247 किसानों ने अब तक धान विक्रय किया है। केंद्र में कुल 14,510.80 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ है, जिसमें से 339.57 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। यहां 4,129.774 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है, जबकि 10,381.03 क्विंटल धान का उठाव अभी शेष है। कलेक्टर ने भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने और शेष धान के शीघ्र उठाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के बैठने, प्रतीक्षा, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसान घंटों तक केंद्रों पर रहते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि नमी मापक यंत्र और तौल व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो तथा प्रत्येक किसान को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिले। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केंद्रों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी को निर्देशित किया कि जिले में धान खरीदी अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों के हित में हर स्तर पर सक्रिय है और आगे भी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





