
x
बलौदाबाजार: भारत सरकार जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2026 के प्रथम चरण अंतर्गत जिले में 1 मई से मकान सुचीकरण और गणना कार्य संचालित है। प्रगणक घर- घर जाकर डिजिटल गणना कर रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम मुण्डा में प्रगणको द्वारा किये जा रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणक से मोबाइल लेकर स्वयं एक मकान मालिक के घर पहुंचे और मकान गणना सबंधित सभी जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरा किया।
कलेक्टर शर्मा ने मकान मालिक कार्तिक राम साहु को बताया कि भारत सरकार जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे देश में जानगाना का कार्य चल रहा हैं. इसमें प्रथम चरण में मकानों क़ी गणना क़ी जा रही हैं जिसमें प्रगणक घर- घर जाकर जानकारी अवश्यक जानकारी लेकर डिजिटल गणना पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो भी जानकारी प्रगणको को बेझिझक दें, यह पूरी तरह गोपनीय रहेगा। आधार कार्ड, पेन कार्ड या कोई ओटीपी क़ी जरुरत नहीं है। उन्होंने प्रागणको से गणना कार्य के सम्बन्ध में पूछ ताछ। प्रगणको ने बताया कि उनके एचएलबी में 348 मकानों क़ी गणना हो गई हैं।
इसी तरह कलेक्टर शर्मा ने बलौदाबाजार के वार्ड 19 स्थित कान्हा विहार में प्रगणकों द्वारा किये जा रहे गणना कार्या का जायजा लिया। उन्होंने यहां प्रगणक द्वारा मकान मालिक चंद्रशेखर वर्मा एवं बिजय सराफ के मकान का डिजिटल गणना का अवलोकन किया। प्रगणको ने बताया कि अब तक 148 मकानों का गणना पूरा हो चुका हैं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल,एसडीएम प्रकाश कोरी, डीपीएसओ पायल पाण्डेय,तहसीदार निवेश कोरेटी, पेखन टोंड्रे सहित प्रगणक मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





