छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने की अपील की
Shantanu Roy
10 March 2025 10:45 PM IST

x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण दन्तेवाड़ा के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दन्तेवाड़ा जयंत नाहटा के नेतृत्व में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, रायपुर के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया जायेगा। इस अभियान की तैयारियों को लेकर समस्त विकासखण्ड परियोजना अधिकारी एवं साक्षरता अमला की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ द्वारा जानकारी दी गई कि परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे शिक्षार्थियों को सम्मिलित कराया जाना है, जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए या जो प्रांरभ से ही शाला त्यागी थे। इनके अलावा ऐसे नवसाक्षर जिन्होंने साक्षरता कक्षा में उल्लास प्रवेशिका के 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर ली है, उन्हें भी इस महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित कराएं। शिक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03 घंटे का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र तीन भागों में होगें इसके तहत पहला भाग में पढ़ने, दूसरा में लिखने, और तीसरे भाग में गणित के परीक्षा के प्रष्न होगें। प्रत्येक भाग 50 अंको का होगा, जिसमें प्रत्येक भाग में न्यूनतम 20-20 अंक प्राप्त करने वाले नवसाक्षर ही सफल हो पाएगें। इसके साथ ही उन्होंने महापरीक्षा के सफल क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को सौंपे जाने की बात कहीं।
उल्लेखनीय है कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा दन्तेवाड़ा जिले हेतु 8362 परीक्षार्थियों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है। महापरीक्षा को देखते हुए समस्त विकासखण्ड परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखण्डों के चिन्हांकित ग्राम पंचायत व वार्ड के प्रधान पाठकों व शिक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा पूर्व की तैयारी अवश्य पूर्ण कर लेवे। इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो परीक्षा के दिन 11:30 बजे, 01:30 बजे व 03:50 तक की रिपोर्टिंग लेकर जिले में समय-समय पर सूचित करेगें। इस दौरान बैठक में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. रत्नबाला मोहन्ती के द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों का विकासखण्डों तक प्रचार-प्रसार, नामांकन, पंजीकरण, डाटा कम्प्यूटीकरण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दायित्व के बारे में बताया गया। बैठक में बीईओ दामोदर सिंह ध्रुव, वीणा सिंह, एबीईओ भवानी पुनेम, सौरभ सिंह राठौर, बीआरसी टी. आर. जुर्री, आर.आर.राणा, एच.एल.ओयामी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





