छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने की पांडुलिपि एवं तामपत्र जैसे ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की अपील
Shantanu Roy
6 April 2026 9:07 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत जिले में पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं हस्तलिखित ग्रंथों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है, ताकि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्राचीन पांडुलिपियाँ, ताड़पत्र और हस्तलिखित ग्रंथ हमारी संस्कृति के अमूल्य खजाने हैं। इनके संरक्षण और पहचान में आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, ताड़पत्र या हस्तलिखित ग्रंथ उपलब्ध हैं, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को अवश्य प्रदान करें, ताकि उन्हें सुरक्षित संरक्षित किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल दस्तावेजों के संरक्षण का प्रयास नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।
Tagsरायपुरज्ञान भारतम् मिशनपांडुलिपि सर्वेक्षणप्राचीन पांडुलिपिताड़पत्रहस्तलिखित ग्रंथसंरक्षणदस्तावेजीकरणसांस्कृतिक विरासतकलेक्टर डॉ. गौरव सिंहजिलेवासियोंअपीलनागरिक सहभागिताअमूल्य खजानापहचानराष्ट्रीय अभियानसुरक्षितपीढ़ीऐतिहासिक धरोहरसांस्कृतिक धरोहरसंग्रहअभिलेखअध्ययनग्रंथालयसंग्रहणशैक्षणिक मूल्यसंरक्षण प्रक्रियासूचनाभागीदारीदस्तावेज़RaipurGyan Bharatam MissionManuscript SurveyAncient ManuscriptPalm LeavesHandwritten TextsConservationDocumentationCultural HeritageCollector Dr. Gaurav SinghDistrict ResidentsAppealCitizen ParticipationPriceless TreasureIdentificationNational CampaignSafeGenerationHistorical HeritageCollectionRecordsStudyLibraryStorageEducational ValueConservation ProcessInformationParticipationDocumentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





