छत्तीसगढ़
कलेक्टर व एसएसपी ने केन्द्रीय जेल अंबिकापुर का किया औचक निरीक्षण
Shantanu Roy
1 April 2026 7:49 PM IST

x
छग
Ambikapur. अम्बिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसएसपी ने जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी अवलोकन किया और आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी बंदी बैरकों की सघन जांच की, जहां किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई।
कलेक्टर वसंत ने जेल अस्पताल का दौरा कर वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। विशेष रूप से मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के समुचित उपचार और महिला वार्ड में रह रहे बच्चों के समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल की पाकशाला (किचन) और उद्योग इकाई का भी निरीक्षण किया। बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई, इसके साथ ही जेल परिसर और बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर मिली। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत, उप जेल अधीक्षक आर.आर. मातलाम सहित जेल प्रबंधन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





