छत्तीसगढ़
नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर का कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Jun 2026 10:09 PM IST

x
छग
Kondagaon. कोण्डागांव। आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा परीक्षा संचालन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने परीक्षा के आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, परीक्षा नोडल डिप्टी कलेक्टर रश्मि पोया और पुलिस नोडल डीएसपी रूपेश कुमार सहित पुलिस एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन 21 जून 2026, रविवार को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी सेजेस जामकोटपारा को निर्धारित किया गया है। परीक्षा में जिले के कुल 629 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





