छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर के बाद बढ़ने वाली है ठंड, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

Nil dhankar
20 Dec 2022 9:14 AM IST
छत्तीसगढ़ में 23 दिसंबर के बाद बढ़ने वाली है ठंड, मौसम विभाग ने जताया अनुमान
x

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौमस परिवर्तन का असर अब दिखने लगा है। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह के बाद से ही राज्य के कई इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। प्रदेश में उत्तर से शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में 23 दिसंबर के बाद तेज गति से ठंड बढ़ने वाली है। अंबिकापुर, मैनपाट, चिरमिरी औऱ कोरिया जैसे इलाको में न्यूतम तापमान में भारी गिरावट आने की संभावना है। वहीं रायपुर और बलौदाबाजार जैसै इलाकों में ठंडी बढ़ने की संभावना है।

Next Story