छत्तीसगढ़

कर्मचारी को सीएमओ ने किया सस्पेंड, वार्ड में हुई पेयजल की समस्या

Nil dhankar
22 April 2023 9:17 AM IST
कर्मचारी को सीएमओ ने किया सस्पेंड, वार्ड में हुई पेयजल की समस्या
x
छग

बेमेतरा। नगर पालिका के पेयजल शाखा में पदस्थ कर्मचारी जगतराम निर्मलकर को कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने निलंबित किया गया है। सीएमओ भूपेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि गर्मी काे देखते हुए पालिका द्वारा ऐहतियात बरती जा रही है। किसी भी वार्ड में पानी की समस्या न हो इस ओर विशेष प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेयजल शाखा में पदस्थ कर्मचारी जगतराम की लापरवाही को देखते हुए नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नगर पालिका कार्यालय मुख्यालय होगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निकाय में कार्यरत विभिन्न शाखाओं पेयजल, विद्युत, सफाई, लोक निर्माण एवं अन्य शाखाओं के कर्मचारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है।


Next Story