छत्तीसगढ़

एसपी को अपने बीच पाकर गदगद हुए बच्चे

Nil dhankar
24 March 2022 8:39 AM IST
एसपी को अपने बीच पाकर गदगद हुए बच्चे
x

धमतरी। ज पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर ने एग्जेक्ट फाउंडेशन (संस्था) दिव्यांग आवासीय प्रशिक्षण केंद्र रुद्री में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लिए। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ होली मिलन समारोह में सहभागी बने और बच्चों को अपने आशिर्वचन में उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के बच्चों ने भी पुलिस कप्तान को अपने बीच पाकर गदगद हुए।

विश्व क्षय दिवस आज - टीबी (क्षय रोग) की वजह से होने वाले स्वास्थ्यगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने हर वर्ष आज के दिन विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस साल विश्व क्षय दिवस 'इनवेस्ट टू एन्ड टीबी. सेव लाइव्स (Invest to End TB. Save Lives)' की थीम पर मनाया जा रहा है। वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ को टीबीमुक्त करने राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो शरीर के हर अंग को प्रभावित करती है। खासतौर पर यह फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टीरिया से फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है। यह उन व्यक्तियों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। समय पर इसके लक्षणों की पहचान और उपचार कराकर इस रोग से बचा जा सकता है।

Next Story