छत्तीसगढ़

बच्चे को ट्रक ने कुचला, खेल रहा था सड़क किनारे

Nilmani Pal
8 April 2023 11:31 AM GMT
बच्चे को ट्रक ने कुचला, खेल रहा था सड़क किनारे
x
मौत

जगदलपुर। आज राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आमागुड़ा के पास रहने वाले राजू बघेल का साढ़े तीन साल का बेटा निहाल बघेल शनिवार की सुबह घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान सुबह साढ़े 7 बजे खेलने के दौरान सड़क किनारे जैसे ही पहुंचा, तभी जगदलपुर से ओडिसा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए मेकाज ले आई, वहीं पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।


Next Story