छत्तीसगढ़

सर्पदंश से बच्चे की मौत, जमीन पर सोया था मृतक

Admin2
29 July 2021 2:19 PM IST
सर्पदंश से बच्चे की मौत, जमीन पर सोया था मृतक
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले के सरायपाली में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बालक जमीन पर सो रहा था। इस दौरान सांप ने डस लिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात की है। सरायपाली थाना के ग्राम संतपाली में जमीन पर सो रहे 13 वषीर्य बालक को जहरीले सांप ने काट लिया। पुलिस के अनुसार संतपाली निवासी हेमंत भोई जमीन पर सोया था। इस दौरान जहरीले सर्प ने उसे काट लिया, जैसे ही परिजनों को सांप काटने की जानकारी हुई इलाज के लिए इच्छापुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।


Next Story