छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल
jantaserishta.com
14 May 2023 10:25 PM IST

x
फाइल फोटो
128.54 करोड़ रूपए की लागत के 210 विकास कार्यों की देंगे सौगात.
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मई को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करने के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीधे आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे। भूपेश बघेल अपरान्ह 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





