छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे

Shantanu Roy
28 Oct 2025 11:15 PM IST
मुख्यमंत्री साय कल अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री के 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) के पूरे दिन का कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में आयोजित विकास, शुभारंभ और लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है-
📍 01:25 PM — मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान।
📍 01:30 PM — अंबिकापुर हेलीपैड पहुंचेंगे।
📍 01:50 PM — सी.एम. डी.डी. यूनिवर्सिटी रायगढ़ रोड, अंबिकापुर में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय, सरगुजा संभागीय परिसर भवन, सह-नवीन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
📍 02:50 PM — कार्यक्रम स्थल से अंबिकापुर सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान।
📍 03:00 PM — सर्किट हाउस, अंबिकापुर में आगमन।
📍 03:15 PM — विश्राम।
📍 03:30 PM — सर्किट हाउस अंबिकापुर से हेलीपैड के लिए प्रस्थान।
📍 03:35 PM — हेलीपैड, अंबिकापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान।
📍 04:55 PM — रायपुर हेलीपैड (पुलिस लाइन) में आगमन।
📍 05:00 PM — मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आगमन।
📍 07:50 PM — मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान।
📍 08:00 PM — रायगढ़ सिंह जुनेजा स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित राज्य स्थापना दिवस “छत्तीसगढ़ महोत्सव 6.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
📍 09:00 PM — सिंह जुनेजा स्टेडियम, रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान।
📍 09:10 PM — मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे और विश्राम करेंगे।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
मुख्यमंत्री 29 अक्टूबर को दिन में अंबिकापुर में अटल आवासीय विद्यालय सरगुजा संभागीय परिसर भवन का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम को रायगढ़ में आयोजित छत्तीसगढ़ महोत्सव 6.0 में शामिल होंगे, जहां राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
Next Story