छत्तीसगढ़

लखपति दीदी की सफलता से मुख्यमंत्री हुए प्रभावित

Shantanu Roy
3 Jun 2026 11:30 PM IST
लखपति दीदी की सफलता से मुख्यमंत्री हुए प्रभावित
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह से जुड़ी लखपति दीदी कुंती डेगल से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने उनसे समूह के माध्यम से संचालित गतिविधियों एवं उससे प्राप्त आय के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कुंती डेगल ने बताया कि वे विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग दो लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की तथा कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब केवल लखपति नहीं, बल्कि आगे बढ़कर करोड़पति बनने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रेरक शब्दों से उपस्थित महिलाओं में उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।
Next Story