छत्तीसगढ़

नगर निगम के सभापति को हत्या की धमकी मिली

Nil dhankar
7 July 2025 11:57 AM IST
नगर निगम के सभापति को हत्या की धमकी मिली
x
छग

भिलाई। दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी कार को रौंदने की भी कोशिश की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं समर्थकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि, दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया गया कि, घटना घर के बाहर खड़ी दो पहिया वाहन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई है, जिसमें अधिवक्ता नीरज चौबे पर आरोप लगाया गया है।

वहीं सभापति श्याम शर्मा और उनके समर्थकों ने देर रात तक थाने में आरोपी के खिलाफ FIR करने की मांग की है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story
null