छत्तीसगढ़
वनोपज संघ अध्यक्ष ने किया वन धन विकास केन्द्र, मार्ट व तेन्दूपत्ता भंडारण कार्यों का निरीक्षण
Shantanu Roy
12 Jun 2026 10:43 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी मार्ट, तेन्दूपत्ता भंडारण गोदामों एवं विभागीय गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष सलाम 11 जून 2026 को सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत तारा पहुंचे, जहां उप प्रबंधक उमेश सिंह एवं जिला यूनियन सरगुजा के उप प्रबंध संचालक नवीन निराला द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात् उन्हें वन धन विकास केन्द्र उदयपुर का निरीक्षण कराया गया तथा वनाधिकारियों की उपस्थिति में रामगढ़ स्थित वनस्थली का भी अवलोकन कराया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
अम्बिकापुर प्रवास के दौरान अध्यक्ष सलाम ने उपस्थित वनाधिकारियों से जिला यूनियन सरगुजा के अंतर्गत संचालित विभागीय कार्यों, विभिन्न मदों के तहत किए जा रहे कार्यों तथा तेन्दूपत्ता संग्रहण एवं भंडारण की विस्तृत जानकारी ली। अगले दिन प्रातः उन्होंने अम्बिकापुर स्थित एनडब्ल्यूएफपी मार्ट का निरीक्षण किया। मार्ट प्रभारी इन्द्र कुमार गजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्ट का कुल विक्रय 57 लाख 68 हजार 320 रुपये रहा तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्ट को 23 लाख 59 हजार 942 रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष सलाम को मार्ट में उपलब्ध शहद, बस्तर इमली, अर्जुन चूर्ण, आंवला कैण्डी, आंवला मुरब्बा, फूल झाड़ू, च्यवनप्राश, ग्रीन टी, वासावलेह सहित विभिन्न हर्बल उत्पादों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी उत्पादों का अवलोकन करते हुए मार्ट के संचालन एवं विपणन कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उदयपुर समिति में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे आमचूर पाउडर एवं फूल झाड़ू के संबंध में भी जानकारी दी गई, जिसकी अध्यक्ष महोदय ने सराहना की। बताया गया कि जिला यूनियन सरगुजा के लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर, रघुनाथपुर एवं खर्रानगर स्थित वन धन विकास केन्द्रों में भी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लघु वनोपज संग्रहण एवं प्राथमिक प्रसंस्करण का कार्य उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस दौरान वन धन केन्द्रों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराए जाने की आवश्यकता भी व्यक्त की गई।
अध्यक्ष सलाम ने काष्ठागार प्रांगण अम्बिकापुर में स्थित नवीन निर्माणाधीन गोदाम क्रमांक-08 का निरीक्षण किया तथा तेन्दूपत्ता भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप प्रबंध संचालक नवीन निराला ने विभिन्न गोदामों की क्षमता एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्रदान की। जानकारी दी गई कि संग्रहण वर्ष 2026 हेतु जिला यूनियन सरगुजा को 36 हजार 200 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 25 मई 2026 तक 33 हजार 432.200 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहित किया जा चुका है तथा गोदामों में भंडारण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिला यूनियन सरगुजा अंतर्गत संचालित 14 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के 39 हजार 166 संग्राहक परिवारों को अब तक 15.20 करोड़ रुपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान भी किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष सलाम ने उपस्थित वनाधिकारियों, गोदाम प्रभारियों एवं कर्मचारियों को लघु वनोपज संग्रहण, वन धन समूहों के सशक्तिकरण तथा ग्रामीण स्तर पर औषधीय वनोपजों के संग्रहण को बढ़ावा देने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





