छत्तीसगढ़

धर्मनगरी के महापर्व गोविन्दा उत्सव के 105वें वर्ष का आयोजन शहर में देर रात तक चला

Nilmani Pal
9 Sep 2023 12:01 PM GMT
धर्मनगरी के महापर्व गोविन्दा उत्सव के 105वें वर्ष का आयोजन शहर में देर रात तक चला
x

डोंगरगढ़। धर्मनगरी के महापर्व गोविन्दा उत्सव के 105 वें वर्ष का आयोजन शहर में देर रात तक चला। मुख्य आकर्षण हाई स्कूल ग्राउंड में हुआ। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष तथा विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल की अगवानी में इतिहास का सबसे भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। लोग देर रात तक झूमतें रहे। नवाज खान ने कहा कि गोविंदा उत्सव धर्म की दीवार तोड़कर एकता व भाईचारे का संदेश देता है। आयोजन में सभी धर्म के लोग शामिल होतें है। यहीं वजह है कि डोंगरगढ़ का गोविंदा उत्सव सिर्फ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में फेमस है। आनें वालें समय में इसकी भव्यता और दिखेगी। क्रेन में टंगी इनामी मटकी लूटनें बाहर से पहुंची टोलियों को देर रात तक मशक्कत करना पड़ा। सुबह से शुरु हुए उत्सव का समापन देर रात को हुआ। इसे नाइट वाला गोविंदोत्सव नाम दिया गया। इधर दोपहर 12 बजें महावीर मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण का डोला शहर भ्रमण के लिए निकला। नंगे पाव भक्तों ने अपनें कंधों में भगवान को भ्रमण कराया। डोला शहर भ्रमण करतें हुए देर शाम वापस महावीर मंदिर पहुंची। जहां पर महाआरती की गई। इधर देव नगर व पुराना कुम्हार पारा की इनामी मटकी को दिन में लुटाया गया।

जबकि मुख्य आयोजन स्थल हाई स्कूल ग्राउंड, गोल बाजार व नाका पारा में देर रात तक मटकी लूट चलती रही। डीजे व आकर्षक लाइटो की जुगलबंदी लोगों ने देखा। हाई स्कूल ग्राउंड के गोविंदोत्सव को विधायक भुनेश्वर बघेल व नवाज खान ने नेतृत्व किया। वहीं गोल बाजार में हनुमान भक्त युवा समिति व नाका पारा में मौर्या बॉयस ने इनामी मटकी लुटाई। भगवान के डोलें का स्वागत करनें लोगों ने फूलों की वर्षा भी की। डोला का नेतृत्व अध्यक्ष अनिल गट्टानी ने किया। डोला निर्धारित रूट से होतें हुए गुजरी। गोंदिया की टोली का रहा दबदबा, लूटे लाखों के इनाम- इनामी मटकी लूटनें के लिए पड़ोसी राज्यों से भी गोविंदाओं की टोली पहुंची थी। जिसमें सभी टोलियो ने मटकी फोड़ने के लिए प्रयास किया। लेकिन सभी जगहों पर गोंदिया की टोली ने बाजी मार ली और लाखों रुपये के इनाम लेकर गए। आयोजन में हिस्सा लेनें दुर्ग, रायपुर, जबलपुर, बालाघाट से भी टोली पहुंची थी। सबसे आखिरी मटकी नाका पारा में लुटी गई। जिसे देखनें के लिए देर रात तक लोग जुटे रहे। जनता के उत्साह ने हमें आयोजन के लिए प्रेरित किया- हाई स्कूल ग्राउंड में विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि हाई स्कूल ग्राउंड में गोविंदोत्सव के आयोजन को वैसे तो कुछ साल ही हुए है। लेकिन कम समय में डोंगरगढ़ की जनता ने अपार प्यार देकर उत्साह को बढ़ा दिया। इसी की बदौलत हमें भी आयोजन को और भी आगें बढ़ानें के लिए प्रेरणा मिली। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन की तरह हमारी धर्मनगरी नजर आई। दो दिनों के लिए डोंगरगढ़ मिनी वृंदावन बनी रही। आनें वालें समय में यहां के आयोजन की भव्यता को और बढ़ाई जाएगी। डीजे ने बनाया माहौल, देशभक्ति की झलक भी दिखी- हाई स्कूल ग्राउंड में रात 12 बजें तक लोग डीजे के गानों पर थिरकतें रहे। लाइटिंग व डीजे की जुगलबंदी दिखी। साथ ही डीजे ने देशभक्ति की झलक भी दिखाई। इधर लोगों का उत्साह बढ़ानें के लिए विधायक बघेल व नवाज खान भी उनके साथ थिरकतें दिखें। आयोजन में युवतियों ने भी शिरकत किया। इधर पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था पर बेहतर काम किया। किसी भी जगह पर विवादित मामलें सामनें नहीं आएं।

Next Story