छत्तीसगढ़

CBI ने सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट में किया पेश, ED ने अदालत से मांगी कस्टडी

jantaserishta.com
12 Nov 2026 12:45 PM IST
CBI ने सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट में किया पेश, ED ने अदालत से मांगी कस्टडी
x

रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। 8 दिन की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद एजेंसी ने दोबारा रिमांड नहीं मांगी।

CBI ने सौरभ को न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की है। वहीं, ED ने उसके खिलाफ जारी नॉन-बेलेबल वारंट एक्जीक्यूट कराने के लिए कोर्ट में रिक्वेस्ट की है। हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को कोर्ट लाया गया। इस दौरान CBI और ED दोनों के अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है।
ED की ओर से वकील सौरभ पांडे ने पक्ष रखा, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी ने पैरवी की। इस मामले में 4 अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है।
महादेव सट्टा ऐप की CBI कर रही जांच
बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच CBI कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 FIR जांच के लिए CBI को सौंपी थीं।
इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा ED भी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story