छत्तीसगढ़

व्यापारी से उठाईगिरी का मामला, चोरों ने रुपये और बही-खाते का बैग कर दिया पार

Nilmani Pal
23 Sep 2022 2:22 PM GMT
व्यापारी से उठाईगिरी का मामला, चोरों ने रुपये और बही-खाते का बैग कर दिया पार
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संभाग के सबसे बड़े बाजार में व्यापारी से उठाईगिरी का मामला सामने आया है। दलहन व्यापारी की स्कूटी से चोरों ने रुपये और बही-खाते का बैग पार कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

तारबाहर क्षेत्र के विनोबा नगर में रहने वाले राजकुमार गोविंदानी दलहन के व्यवसायी हैं। गुस्र्वार की रात वे दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। बिक्री की रकम करीब 31 हजार स्र्पये और बही-खातों को उन्होंने एक बैग में रखा था। वहीं, टिफिन को एक थैले में रखा। बही-खाते वाले बैग को स्कूटी के हेंडल में टांग दिया था। इसी बीच टिफिन वाला बैग गिर गया। व्यापारी इसे उठाने के लिए झुके। इसका फायदा उठाते हुए दो युवक उनकी हेंडल से बैग निकालकर भागने लगे। इसे देख व्यापारी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर बाजार में मौजूद लोगों ने बैग लेकर भाग रहे युवकों को दौड़ाया। लोगों को चकमा देकर दोनों युवक भागने में कामयाब हो गए। व्यापारी ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच है। एक युवक ग्रे कलर का शर्ट पहना था। वहीं, दूसरा युवक लाल शर्ट पहना था। व्यवसायी ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संभाग का सबसे बड़ा बाजार होने के कारण यहां बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं। व्यापारियों के सामान की सुरक्षा के लिए व्यापार विहार में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद से यहां असामाजिक तत्वों की आवाजाही कम हो गई है। गुस्र्वार की रात हुई घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सीसीटीवी का फुटेज भी लिया गया है। इसके आधार पर पुलिस संदेहियों की पहचान में जुटी है।

Next Story