छत्तीसगढ़

लगभग 100 की स्पीड में थी कार, बाइक वाले को मारी ठोकर

Nil dhankar
11 Sept 2022 3:56 PM IST
लगभग 100 की स्पीड में थी कार, बाइक वाले को मारी ठोकर
x

कांकेर। कांकेर जिले के अंतागढ़ में सड़क दुर्घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे एक कार सवार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। भीषण दुर्घटना में भी बाइक सवार को कोई नुकसान नही पहुँचा।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के अंतागढ़ में एक बाइक सवार सड़क पर जा रहा था। तभी एक कार सवार ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पीछे से आकर बाइक सवार को ठोकर मार दिया। कार की ठोकर से बाइक सवार बाइक से अलग होकर तेजी से दूर छिटक गया। पर उसे कोई चोट नही आई। वह तुरंत ही खड़ा हो गया जबकि कार आगे जाकर पलट गई।

Next Story