छत्तीसगढ़
कार को जलाया, अज्ञात बदमाशों ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम
Nil dhankar
30 Aug 2023 9:52 AM IST

x
छग
बिलाईगढ़। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां घर के अंदर रखे एक कार को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामपुर गांव की है। फिलहाल अज्ञात लोगों ने किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के अंदर रखे कार को अज्ञात लोगों ने आगजनी कर दिया है। कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Next Story





