छत्तीसगढ़

धधकने लगी खड़ी कार, रायपुर से सटे इलाके में हुई ये घटना

Nil dhankar
25 Aug 2022 3:59 PM IST
धधकने लगी खड़ी कार, रायपुर से सटे इलाके में हुई ये घटना
x

रायपुर/धरसीवां। सांकरा में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक दूसरी घटना में जिस स्थान पर हादसा हुआ उससे लगभग सौ कदम दूरी पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई.

कार में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. हालांकि इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई. मिली जानकारी के मुताबिक एक कार सवार ने रायपुर बिलासपुर हाइवे किनारे सर्विस रोड पर अपनी कार खड़ी की और वह होटल की तरफ गया था कि उसकी कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story