छत्तीसगढ़

कार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

Nilmani Pal
16 Aug 2022 10:20 AM GMT
कार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत
x
छग

धमतरी। जिले में हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई है। वह साइकिल में सवार होकर कहीं से घर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

धमतरी के नयापारा वार्ड का रहने वाला 70 साल का शोभा यादव रुद्री रोड तरफ से वापस घर जा रहा था। वो किसी काम से बाहर गया था। उसी दौरान किसी कार वाले ने उसे सामने से टक्कर मार दी। कार की टक्कर से शोभा थोड़ी दूर जाकर फिंका गया था। इतनी दूर फिंकाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शव का पीएम कर उसके परिजनों को सौंपा गया है।

Next Story