छत्तीसगढ़

कार ने बाइक को मारी ठोकर, युवक घायल

Shantanu Roy
8 Aug 2022 6:30 PM GMT
कार ने बाइक को मारी ठोकर, युवक घायल
x
छग

सिर्री। कुरुद थानांतर्गत ग्राम नारी में आए दिन लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जो कि थमने का नाम ही नहीं ले रही। विदित हो कि एक सप्ताह पहले 29 जुलाई को दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। जिसमें चालकों को गंभीर चोटें आई थी। अब एक और दुर्घटना हो गई। रविवार सात अगस्त को लगभग दो बजे के करीब एक कार सीजी और बाइक क्रमांक में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं दुर्घटना में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बताया जा रहा है कि मगरलोड क्षेत्र के ग्राम लुगे निवासी नीलकंठ साहू अपने कार से परिवार के तीन लोगों के साथ सवार होकर गरियाबंद जा रहे थे। वहीं आंध्र प्रदेश का रहने वाला नरसिम्हा मूर्ति अपनी बाइक से राजिम की तरफ से कुरुद आ रहा था। इसी दौरान ग्राम नारी के पास कार और बाइक में भिडंत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए कुरुद के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। कार में सवार चारों व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इस तरह से हो रहे सड़क दुर्घटना के कारण ग्रामीण सड़को पर चलने से सहमे हुए हैं।
Next Story