
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। कार की ठोकर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम भगतदेवरी थाना सांकरा निवासी बलराम नायक एवं उसकी पत्नी सावित्री बाई बाइक क्रमांक सीजी 04 सीसी 9985 से भगतदेवरी से सरायपाली जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम रेमडा एनएच 53 रोड के पास कार क्रमांक सीजी 04 एच 3438 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से ठोकर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। डायल 112 की टीम ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लेकर आई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





